Featured Posts

Saturday, 18 August 2018

मेरी उलझन ही सबकी उलझन




मेरी उलझन ही सबकी उलझन
लेखक - चन्द्रशेखर साहू
चाहे अचल पहाड से निकली अविरल जल की धार जो नदी की धारा में परिवर्तित हो जाती है। चाहे सूर्य से निकली मंद सी मुस्काती आभा जो तेज चुभन सी प्रतीत होती हुई कुछ घंटों में ही शांत हो जाती है।
चाहे मां के गर्भ से जीवन के अंत तक का सफर किसी भी जीव का। जरा इन सब उदाहरणों पर गौर करें तो आसानी से समझ सकतें हैं कि काल या समय के अनुरुप सिर्फ दशाएं या उनकी परिस्थितियां बदलती है। मूल भैतिक स्वरुप तो हर अवस्था में ही अपरिवर्तित है। पहाड सेे निकला जल तो फिर जल ही है चाहे नदी में बहता हुआ समुद्र तक का सफर तय करे। सूर्य की किरण का प्रारुप भी कुछ ऐसा ही है। इसी तरह मानव भू्रण में जब चेतना तत्व की प्राप्ति होती है तो अंत तक भी वह चेतन स्वरुप में होता है। शायद मौत के बाद भी  वह आत्मा जो कि एक चेतन ही है में तब्दील हो जाता है।


Friday, 19 May 2017

राजधानी जयपुर बनी अपराधियों का गढ



अपराधों के मामलों में देशभर में चौथा स्थान
चन्द्रशेखर साहू
यू ंतो जयपुर अपनी पुरातात्विक विरासत के लिए प्रसिद्ध है लेकिन पुलिसीया ढीलेपन की वजह से राजधानी अपराध के मामले में भी नित नए आयाम छू रही है। हाल ही में जारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अपराध संबंधी आंकडों के अनुसार जयपुर शहर ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया है जो कि जयपुर पुलिस की नाकामी को साफ साफ दर्शा रहा है। यह आंकडे राजधानी पुलिस समेत राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खडा कर रहे हैं।


Facebook essay in hindi


Written By - Chandra Shekhar Sahu

Facebook essay in hindi



सोशल मीडिया आज किस तरह आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन चुका है ,इसका अंदाज़ सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है की आज लगभग हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर आसानी से नज़र आ जाएगा | फेसबुक , ट्विटर ,गूगल प्लस आदि सोशल साइट्स लोगों के विचारों के संप्रेषक बन चुका है ,आपसी जुड़ाव का सेतु बन चुका है |


Thursday, 11 February 2016

Hindi Poem Love Letter

पैगाम ए मुहब्बत है आया
दिल मेरा है घबराया
जान ए तमन्ना को लिख दू ख़त
करू में इज़हार ए मुहब्बत||||



सोच कर थोडा घबरा जाता हूँ
इंशाल्लाह कुछ नहीं कर पाता हूँ
दिल ए दर्द को सीने में छुपा कर
आख़िरकार ख़त लिखने बैठ जाता हूँ||||


Wednesday, 10 February 2016

Vallentine Day Poem in Hindi

Image result for roseRose  Day  7  February

बढ़ चुकी थी हार्ट बिट जब रोज डे है आया
दिल में प्यार का एक अंकुर है फुट आया
महंगाई के इस दौर में साहू एक ही गुलाब खरीद पाया
प्रियतमा के कोमल हाथो में रेड रोज है थमाया||||

Propose  Day  8  February 

हो चुका था पूरा रिस्क एनालिसिस
जब प्रपोजल सबमिशन का वक़्त है आया
प्रपोजल सबमिशन के बाद जो आई उनकी फरमाइश
लगा गर्मी के बाद जैसे बारिश का मौसम है आया||||



Friday, 15 May 2015

हर कुत्ता गरीब -गायक कलाकार अभिजीत


सलमान खान को न्यायालय ने हिट एंड रन मामले में जैसे ही पांच साल की सजा वैसे ही उनके चाहने वाले की बत्ती ऐसे गुल हो गई जैसे कि उनका कोई  सगा संबंधी बेगुनाह होने के बावजूद जेल जा रहा हो। कुछ सलमान के वफ ादार तो कोर्ट के फै सले से इतने दुखी हुए कि अगर उनकी अम्मा भी मर जाए तो इतने दुखी ना हो।

Wednesday, 29 April 2015

भ्रष्टों के खिलाफ अब तीन माह में चालान

जयपुर। केन्द्र सरकार की तर्ज पर अब राज्य सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ तीन माह में चालान पेश होगा इसको लेकर किसी भी विभाग से इजाजत लेने की जरुरत नही पडग़ी इसको लेकर बकायदा राज्य सरकार ने एक प्रस्ताव गृह विभाग के जरिए बनाया गया है। एक बार चर्चा के बाद केबिनेट मेे पास किया जाएगा। इसको लेकर आला-अधिकारी इस मसौदे पर चर्चा कर रही है। अगले माह से लागू होने की संभावना है।

सीडलिंग कालेज के चौकीदार के साथ मारपीट

जयपुर। खो-नागोरियान थाना इलाके में मंगलवार को सीडलिंग कॉलेज के गार्ड पर अज्ञात बदमाश ने पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर में चोट आई है। इस संबंध में गार्ड ने थाने आकर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।

राजस्थान कॉलेज में में 10 मोबाइल चोरी

जयपुर। राजस्थान कॉलेज में मंगलवार को लोक प्रशासन की परीक्षा देने आए एक छात्र को अपने दोस्तो की मदद करना महंगा पड़ गया। पीडि़त के दोस्तो ने परीक्षा हॉल में जाने से पहले उसकी स्कूटी की डिक्की में 10 मोबाइल रखे थे।

सूने मकान से जेवरात और नकदी चोरी

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में मंगलवार को एक सूने मकान से जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया। पीडि़त पर 23 अप्रेल से ही पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। वापस आने पर उसे चोरी की घटना का पता चला।
 
 
Blogger Templates